पेड़-पौधों का वास्तु : कहां लगाएं कौन-सा पौधा?
वास्तु शास्त्र के अनुसार हर घर के लिए शुभ हैं कुछ पेड़-पौधे।
लेकिन, कुछ पेड़-पौधे घर-आंगन में लगाना अशुभ फल
भी देते हैं। शुभ पेड़-पौधों को किस दिशा, किस हिस्से में
लगाएँ यह जानना जरूरी है। आइए जानें..
1- तुलसी :
तुलसी की पूजा की जाती है,
तुलसी में कई औषधीय गुण
भी हैं। तुलसी का पौधा घर में उत्तर, उत्तर-
पूर्व या पूर्व दिशा में लगाया जाना चाहिए। इन दिशाओँ में लगाए जाने से
तुलसी का पौधा बरकत लाता है।
2-बरगद का पेड़ :
बरगद और पीपल के पेड़ हिंदू धर्म में पवित्र माने जाते
है। बरगद के पेड़ को घर में नहीं बल्कि मंदिर में
लगाना चाहिए।
3-ऊंचे पौधे :
ऊंचे पौधों को घर की दक्षिण या पश्चिम दिशा में
लगाना चाहिए। ऐसी जगह जहां इन्हें सूरज
की भरपूर रोशनी मिले और ये पौधे घर में
रहने वालों का रास्ता न रोकें।
4-छोटे पौधे :
छोटे आकार के पौधों को पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। लेकिन,
इन्हें उत्तरपूर्व दिशा में जगह
देना अनिष्टकारी हो सकता है।
5-कांटेदार पौधे :
कैक्टस जैसे कांटेदार पौधों को घर के भीतर लगाने से बचें।
लेकिन, गुलाब का पौधा इसमें अपवाद है। गुलाब का पौधा घर में
लगाया जा सकता है।
6-बेल वाले पौधे (Creepers) :
लताओँ वाले पौधों को प्रवेश द्वार या एक्सटीरियर स्पेस
जैसे बालकनी में लगा सकते हैं। लेकिन, इस बात का ध्यान
रखें कि लताएं कंपाउंड की दीवार से ऊंचे न
चले जाएं।
7- दूधिया पेड़-पौधे :
दूधिया पेड़-पौधों को घर के आंगन में न लगाएं। इनके घर में होने से घर
में रहने वालों को स्वास्थ्य कष्ट हो सकते हैं।
8-घर के सामने या बीचोंबीच पौधा :
घर के ठीक सामने या बीच में कोई
भी पौधा लगाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक
असर पड़ता है।
9- शुभ फलदायी फल के पेड़ :
फलों के पेड़ जैसे आम, जामुन, केला, दूधिया पेड़ जैसे महुआ,
पीपल और कांटेदार पेड़ जैसे बबूल, बेर आदि को घर के
प्रांगण में न लगाएं।
10-आंगन में लगाएं ये पेड़-पौधे :
कुछ ऐसे पौधे और पेड़ हैं जिन्हें घर के आंगन में लगाना शुभ फल
देता है। जैसे अनार, दालचीनी, नारियल,
अशोक, गुलाब, बकुल, चमेली, केसर और चंपा के पेड़-
पौधे शुभफलदायी होते है।

No comments:
Post a Comment